Advertisement

मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह मे पुलिस अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था मे रहेंगे तैनात।

मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह मे सरगुजा पुलिस के 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था मे रहेंगे तैनात।

महोत्सव मे सड़क सुरक्षा कों प्रभावी बनाते हुए कुल 10 से भी अधिक पॉइंट पर की जा रही सघन चेकिंग।

जगह जगह पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र से वाहन चालकों की चेकिंग कर की जा रही सख्त कार्यवाही।

दिनांक 23/02/24 से दिनांक 25/02/24 तक आयोजित मैनपाट महोत्सव का आज दिनांक कों समापन समारोह आयोजित किया जा रहा हैं, आयोजन कों सफल बनाने जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सतत प्रयास किया गया हैं, समापन समारोह मे आमनागरिकों की बहुतायत संख्या पहुंचने की सम्भावना कों दृष्टिगत रखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुरक्षा व्यवस्था मे सरगुजा पुलिस एवं अन्य जिलों से प्राप्त सुरक्षा बल के कुल 02 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 17 उप पुलिस अधीक्षक,01 रक्षित निरीक्षक,08 निरीक्षक, 12 उप निरीक्षक 33 सहायक उप निरीक्षक, 76 प्रधान आरक्षक, 46 महिला आरक्षक, 281 आरक्षक, 41 नगर सैनिक कुल 500 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी आयोजन स्थल एवं मैनपाट के विभिन्न स्थलों पर तगडी सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात किये गए हैं।

संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जगह जगह पर सघन वाहन चेकिंग की जा रही हैं, साथ ही ब्रेथ एनालाइज़र से वाहन चालकों की जांच की जा रही हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजन के सुरक्षित समापन हेतु सभी पॉइंट एवं आयोजन स्थल पर तैनात पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों कार्यक्रम मे बाधा पहुंचाने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने की विशेष हिदायत दी गई, सरगुजा पुलिस मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47