Advertisement

सस्ते दर पर मोटरसायकल दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले मे सख्त कार्यवाही।

सस्ते दर पर मोटरसायकल दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही।

थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे 03 आरोपी किये गए गिरफ्तार।

बचु यादव उम्र 44 वर्ष साकिन महनई थाना बगीचा जिला जशपुर का दिनांक 14/04/23 कों थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2022 मे प्रार्थी कों मोटरसायकल क्रय करना था जिसकी जानकारी यशवंत यादव कों प्राप्त हुई थी, जो यशवंत यादव प्रार्थी कों ग्राम महनई आकर बताया कि यशवंत यादव का एक कम्पनी मे जानपहचान हैं जहा मोटरसायकल 25% सस्ते दर पर मिल जायगा, प्रार्थी कों सस्ते मोटरसायकल का झांसा देकर बतौली स्थित अंकन बजाज शो रूम ले जाकर अन्य आरोपियों से मिलकर 02 मोटरसायकल के लिए लगभग 45000/- नगद एवं अलग अलग किस्तों मे कुल 110000/- रुपये लिया गया, बाद मे प्रार्थी कों इंडसइंड बैंक से लोन का किस्त पेमेंट करने हेतु मैसेज आने पर यशवंत यादव एवं अन्य आरोपियों से सम्पर्क किया गया,जो किसी प्रकार की जानकारी नही दिए बाद मे पता करने पर जानकारी प्राप्त हुआ कि यशवंत यादव एवं अन्य आरोपियों द्वारा 60000/- रूपये मे 02 मोटरसायकल फाइनेंस कर बाकी बचे 50000/- रुपये की धोखाधड़ी कारित कर ठगी किये हैं, प्रार्थी कों इंडसइंड बैंक मे खाता खुलने एवं लोन की जानकारी प्रदान नही की गई थी, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 43/23 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01)दशरथ यादव उम्र 32 वर्ष साकिन दुंदु धौरपुर (02) विपिन जायसवाल उम्र 29 वर्ष साकिन महावीरपुर का होना बताया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी यशवंत यादव उम्र 42 वर्ष साकिन जगिया नवापारा थाना शंकरगढ़ जिला बलरामपुर कों प्रकरण मे माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम ज़मानत प्राप्त हुआ था प्रकरण मे उक्त आरोपी की भी गिरफ़्तारी की गयी हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना बतौली से आरक्षक राजेश खलखो, अशोक भगत, पंकज शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47