Advertisement

स्थानीय मंच पर कलाकार बना रहे माहौल

स्थानीय मंच पर कलाकार बना रहे माहौल

तेरह वर्ष की बालिका ने पण्डवानी की प्रस्तुति देकर किया प्रेरित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम। राजिम कुंभ कल्प में स्थानीय कलाकारों के लिए बनाए मंच में मंगल भजन, राउत नाचा, रामायण, पंडवानी, फागमंडली, लोककला मंच, जसगीत झांकी, रामधुनी की जबरदस्त प्रस्तुति हो रही है। मंगलवार को मंच पर 13 साल की बालिका रोशनी नागवंशी ने दुर्योधन और अर्जुन ये दोनो कृष्ण जी से युद्ध के लिए सहायता मांगने गए उसी का कपालिका शैली में वर्णन किया। इस छोटी सी बालिका का ऐसा वर्णन सुन दर्शक बहुत की प्रसन्न हुए। इस मंच में मंगल भजन रोहित कुर्रे पितईबंद ने गुरू घासीदास के जीवन को गीत के माध्यम से दर्शको के सामने परोसा। होमन यदु नवागांव ने दोहा कहें और उसके साथी द्वारा पारंपरिक वेशभूषा धारण कर राउत नाचा की प्रस्तुत दी। छुईहा घटारानी मुक्षय कुमार ने रामायण से राम वनगमन अंश को लिया और बड़ी सुंदरता के साथ व्याख्यान किया। महेश पटेल राजिम ने इस मंच का वातावरण बदलते हुए होली गीत की प्रस्तुति दी। परंपरागत सिर में बांस की टोकरी रखें मंच पर आई पूना बाई धु्रव व साथियों ने ताली बजाते हुए सुआ गीत की प्रस्तुति दी। दुलना के श्रवण सार्वा ने जसगीत के माध्यम से जगत जननी की झांकी प्रस्तुत किया। हसदा के उत्तम कुमार ने राम-राम जपके रामधुनी के माध्यम से सांस्कृतिक मंच को राममय बनाया। बेलटुकरी के कपिल साहू और साथियों ने भी रामायण के बारे में बताया कि रामायण में हमें पिता के बातों को मानना लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे भाईयों का होना बताया गया है। कार्यक्रम का संचालन सुखेन्द्र साहू ने किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47