Advertisement

संत समागम क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल का संत राजेश्वरानंद और गिरीश बिस्सा ने किया निरीक्षण

संत समागम क्षेत्र में बने अस्थायी अस्पताल का संत राजेश्वरानंद और गिरीश बिस्सा ने किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान 3 से 8 मार्च तक विराट संत समागम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के साधु-संतों का आगमन होगा। साधु-संत महात्माओं को किसी प्रकार से कोई परेशानियां न हो इसका शासन-प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्था की गई। कुलेश्वर महादेव मंदिर के पास बने संत समागम क्षेत्र में संतों क के लिए विशाल डोम, कुटिया, भोजन शाला के अलावा अस्थायी अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार को अस्थायी अस्पताल का निरीक्षण करने मेला समिति के गिरीश बिस्सा, संत राजेश्वरानंद महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। यहां अस्थायी अस्पताल की व्यवस्था देख संतोष जताया। गिरीश बिस्सा ने बताया कि संत समागम क्षेत्र में साधु-संतों के लिए शासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई है। वहीं समागम परिसर में बने अस्थायी अस्पताल में मौजूद किशोर कुमार देवांगन और रितेश साहू ने सभी व्यवस्थाओं से अवगत कराया। सभी व्यवस्था को देखकर संत राजेश्वरानंद, समिति के सदस्य गिरीश बिस्सा सहित अन्य ने धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी, एसडीएम श्री डेविड, मगरलोड बीएमओ शारदा ठाकुर का आभार जताया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47