Advertisement

रायगढ़ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पेटेंट फ्री वैक्सीन हेतु संकल्प कार्यक्रम कर जागृति दिवस मनाया गया ,

 

रायगढ़ स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पेटेंट फ्री वैक्सीन हेतु संकल्प कार्यक्रम कर जागृति दिवस मनाया गया

भारत सहित संपूर्ण विश्व में कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता को सरलता से सुनिश्चित कराए जाने हेतु वैक्सीन को पेटेंट फ्री कराने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच जिला रायगढ़ के संरक्षक श्री अरुण कातोरे जी के नेतृत्व में स्थानीय स्टेशन चौक में संकल्प कार्यक्रम किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा विश्व व्यापार संगठन ( WTO) की पेटेंट नीति के कारण वर्तमान में कोरोना वैक्सीन के निर्माण पर एकाधिकार है और जिनके पास पेटेंट है एक तरफ तो मनमानी कीमत पर वैक्सीन बेची जा रही है , वही दूसरी ओर विश्व के 125 से अधिक देशों में अभी तक वैक्सीन सही तरह से नहीं पहुंच पाई है, ऐसी स्थिति में विश्व व्यापार संगठन द्वारा वैक्सीन को पेटेंट फ्री किया जाता है तो ऐसे में दुनिया के 786 करोड़ जनता तक वैक्सीन की उपलब्धता को सरलता से सुनिश्चित किया जा सकता है ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम में जिला रायगढ़ स्वदेशी जागरण मंच के संरक्षक श्री अरुण कातोरे जी , सह अभियान प्रमुख श्री राजेंद्र दीवान जी , उमेश अग्रवाल जी , अभिषेक शर्मा जी , राजेश प्रसाद जी , शांतनु दुबे जी , कैलाश यादव जी , मूकदेव यादव जी , प्रकाश आहूजा जी , दिबेस सोलंकी जी , मितेष शर्मा जी , शैलेश माली जी , केशव जयसवाल जी , पंकज जी , भाई प्रवीण द्विवेदी जी , अमरदीप सिंह जी , कुमारी पूजा चौबे जी , संदीप मिश्रा जी , नवीन कुमार जी , मनबोध यादव जी आदि उपस्थित रहे

           

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57