Advertisement

लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 28 फरवरी को भाजपा की मेराथन बैठकें

लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 28 फरवरी को भाजपा की मेराथन बैठकें

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन क्लस्टर, लोकसभा, मोर्चा, कार्यक्रम टोलियों के प्रभारियों व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी लेंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में कल 28 फरवरी को मेराथन बैठकें होंगीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आहूत इन मेराथन बैठकों में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्य की प्रगति की समीक्षा कर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले क्लस्टर प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों, लोकसभा संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक होगी। दूसरी बैठक में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों की टोलियों की बैठक होगी। इसके बाद भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, संभाग प्रभारियों की बैठक रखी गई है। सबसे अंत में प्रदेश चुनाव समिति की अहम बैठक प्रदेश सह प्रभारी श्री नवीन की उपस्थिति में होगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव तैयारियों के दृष्टिगत ये बैठकें काफी अहम हैं और इनमें चुनावी रणनीति के मार्गदर्शक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा होगी। इन बिन्दुओं के आलोक में मंडल से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में जन-आशीर्वाद से हासिल ऐतिहासिक जनादेश से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए ‘अबकी बार चार सौ पार’ का लक्ष्यनिष्ठ संकल्प लेकर चुनावी मैदान में हैं। भाजपा चुनावी तैयारियों में काफी तेजी से आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पराजित मनोबल और हताशा की शिकार दिखाई पड़ रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों और ‘मोदी की गारंटी’ पर तेजी से काम करती महज दो माह पुरानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व जन विश्वास अर्जित किया है और इसका सुपरिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में साफ नजर आएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47