Advertisement

सनातन मूल्यों की स्थापना से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव

सनातन मूल्यों की स्थापना से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव

पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी ने ग्राम मुरा में मीडियाकर्मियों से चर्चा में कहा, गुरुवार को विशाल धर्मसभा को करेंगे संबोधित

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के प्रदेश संयोजक श्री गणेश शंकर मिश्र ने धर्मसभा के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

रायपुर। श्री गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज आज ग्राम मुरा, खरोरा पहुंचे। यहां वे राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आयोजित धर्म महासभा में हिस्सा लेंगे। आज मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी ने कहा कि सनातन को मानने से ही व्यक्ति का उत्कर्ष हो सकता है। इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। जहां इसका पालन नहीं हो रहा है वहां अव्यवस्था है। संस्कार नष्ट हो रहा है। सनातन मूल्यों की स्थापना से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण हो सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के प्रदेश संयोजक तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्र ने बताया कि राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत सनातन मूल्यों और राष्ट्र चेतना के विकास के लिए ग्राम मुरा में धर्म महासभा का आयोजन किया गया है। इसमें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद जी महाराज सनातन मूल्यों के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे। हमारे कई जन्मों का पुण्य फल उदित हुआ है कि महाराज जी यहां पधारे हैं। यह पूरा क्षेत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गढ़ रहा है। श्री मिश्र ने बताया कि राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के अंतर्गत हम सनातन मूल्यों को सुदृढ़ करने कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में स्वामी निश्चलानंद जी महाराज हमारी सनातन परंपरा के गहरे मूल्यों के संबंध में प्रकाश डालेंगे। श्री मिश्र ने बताया कि आयोजन पंडित लखनलाल मिश्र पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे किया जा रहा है। ग्राम मुरा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित लखनलाल मिश्र की पुण्यभूमि है। इस पुण्यभूमि में यह सुंदर आयोजन किया जा रहा है जो निश्चित रूप से राष्ट्रोत्कर्ष के अभियान को बढ़ावा देने में मदद करेगा। अगले दिन पंडित लखनलाल मिश्र सेवा परिसर में दर्शन, संगोष्ठी एवं दीक्षा का कार्यक्रम किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47