शुक्रवार को 1 मार्च राजेश मिश्रा रंग-झाझर और महेश वर्मा लोकमाया लोकमंच की होगी प्रस्तुति

शुक्रवार को 1 मार्च राजेश मिश्रा रंग-झाझर और महेश वर्मा लोकमाया लोकमंच की होगी प्रस्तुति

राजिम। राजिम कुंभ में कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शको का भरपूर मनोरंजन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति को प्रस्तुत कर अपनी भाषा बोली, परम्परा और सभ्यता का सम्मान करने और प्राचीन लोककला को संरक्षित करने का संदेश आधुनिक पीढ़ी को दे रहे है। आज 01 मार्च को सांस्कृतिक मंच पर शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। जिसमें रायपुर से राजेश मिश्रा रंग-झांझर लोककला की प्रस्तुति के साथ ही कुम्हारी से महेश वर्मा लोकमाया लोकमंच, भिलाई से पुष्पा साहू भजन एवं लोक संगीत, देवास से प्रफुल्ल गहलोत घुंघरू नृत्य की प्रस्तुति होगी।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)


वहीं स्थानीय कलाकारों के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रस्तुति होगी। जिसमें भामिनी मानिकपुरी पण्डवानी, मिलाप देवांगन अरंड महासमुंद से रामायण, नंदकुमार साहू बकली फाग मंडली, महेश साहू नवागांव लोककला मंच, सुरेश सोनकर पारागांव से जगराता, परमेन्द्र कुमार नवापारा भजन संध्या, झड़़ीराम साहू कोमा लोक नृत्य, जागृति सिन्हा परसाबुड़ा से योग प्रदर्शन, तिजिया बाई साहू कुर्रा मानस भजन, प्रभा बाई यादव चंदखुरी पंडवानी, सूर्यप्रकाश साहू अहिवारा भजन मंडल, हेमा साहू बिरेझर डांस गु्रप की प्रस्तुति होगी।