Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर चलित वैन के माध्यम से होगा श्रमिकों का पंजीयन

रायपुर//मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को जशपुर के ग्राम बगिया से श्रम वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्रम वैन जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक तथा निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया जाएगा और श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा।

जिले में छत्तीसगढ़ भवन एव अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 29 हजार 537 श्रमिको तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत 29 हजार 728 श्रमिको का पंजीयन किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47