Advertisement

मुख्यमंत्री वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आज हम जशपुर वासियों के लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है वनवासी कल्याण आश्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक संपन्न हो रही है। मैं पढ़ाई लिखाई के बाद कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता बना। वनवासी कल्याण आश्रम का ही आशीर्वाद है कि आज मुख्यमंत्री के रूप में आम जनता की सेवा कर रहा हूं ।वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहब देशपांडे को नमन करता हूं ।स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव ने 1990 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया और जीत दिलाकर मध्य प्रदेश विधानसभा भेजा। मेरा राजनीतिक सफर अभी चल रहा है मैं इसके पहले दो बार विधायक ,चार बार लोकसभा सांसद, तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बना और अब आज मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहा हूं। दोनों महापुरुषों का आशीर्वाद मुझ पर बना हुआ है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीअटल बिहारी वाजपेई की देन है जिनके कार्यकाल में राज्य का निर्माण हुआ ।15 साल डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी पार्टी की सरकार रही।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 5 साल तक कांग्रेस का शासन रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया। कोयला घोटाला, डी एमएफ घोटाला ,महादेव सत्ता एप घोटाला और पीएससी भर्ती परीक्षा में घोटाला किया । हमारी सरकार बने ढाई माह हो रहे हैं ।प्रदेश की जनता के हित में अनेक फैसले लिए हैं। जिसका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किया गया है। पूर्ववर्ती सरकार ने इसे लागू नहीं किया ।जिसका कारण यह है कि इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को मिलेगा। इस कारण पीएम आवास को पेंडिंग में रखा ।13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली ।दूसरे दिन ही कैबिनेट में निर्णय लिया ग्रामीण आवास देने का।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 12 लाख किसानों को 2 साल के धान के बकाया बोनस की राशि 25 दिसंबर को अटल जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर 3716 करोड रुपए किसानों के खाते में अंतरित की गई ।हमने यह अभी वादा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले समर्थन मूल्य पर उपार्जन की राशि 917 रुपए के अंतर की राशि 13000 करोड रुपए किसानों के खातों में 12 मार्च को देंगे। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक माता बहनों को 7 मार्च को प्रथम किस्त की राशि ₹1000 के मान से उनके खाते में अंतरिक्ष कर देंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा अब 5500 की दर से पारिश्रमिक देंगे।चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। वनवासी कल्याण आश्रम ने आज मेरा सम्मान किया आज इस परिवार के बीच आकर मैं अभिभूत हूँ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57