Advertisement

Indian National Congress – Uttar Pradesh के अध्यक्ष Ajay Kumar Lallu जी कौन है..????

ये Indian National Congress – Uttar Pradesh के अध्यक्ष Ajay Kumar Lallu जी कौन है..????

सीमा मिश्रा उत्तरप्रदेश ने बताया कि राहुल गाँधी जी ने कांग्रेस में अनेक युवा नेतृत्व की पहचान की है……

अजय कुमार लल्लू भी उनमे से एक है।

आजकल यह झूठ प्रचारित किया जा रहा है कि अजय कुमार लल्लू उत्तर -प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के ऑफिस के एक सचिव की अनुकम्पा पर बने अध्यक्ष हैं।।

अगर ऐसा होता तो आज हमारे लल्लू जी भी अपने दफ्तर में बैठकर बाकी लोगों की तरह A.C की हवा खा रहे होते, ना कि इस तरह प्रदेश के गांव गांव में जनता के बीच संवाद करते

हमारे प्रदेश के सच्चे कांग्रेसी इस बात को बखूबी जानते हैं

उत्तर -प्रदेश के तमकुहीराज विधानसभा से मार्च 2012 में पहली बार बने इस विधायक के ग्राम- अंचल के संघर्षो और आम जनता से सहज -संवाद के गुणों से प्रभावित होकर राहुल गांधी जी ने इस “लल्लू” उपनाम के व्यक्ति को पर्याप्त राजनैतिक संरक्षण दिया, और आखिरकार जून 2019 में उत्तरप्रदेश विधान सभा में कांग्रेस विधान दल का नेता, तो अक्टूबर 2019 में उत्तर -प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
इसके पहले मार्च 2017 में लल्लू जी दुबारा विधानसभा चुनाव जीत चुके थे!

राहुल गाँधी ने अपने इस चहेते को 31 अगस्त 2017 को आने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन हेतु महराष्ट्र के कद्दावर नेता बाला साहब थोराट की अध्यक्षता में बनी स्क्रीनिंग कमेटी के 3 सदस्यों में रखा…….

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

यह एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी थी…..

यह सब बताता है कि अजय कुमार लल्लू कितने महत्वपूर्ण है।

प्रियंका जी की लीडरशिप में उन्हें काम करने का मौक़ा दिया गया है , और पिछले 30 महीने में करोना संकट के 12 महीने की पूर्ण बंदी होने के बावजूद उत्तर प्रदेश- कांग्रेस को हिन्दुस्तान की चेतना पर एक बार फिर से उकेर दिया गया है, जो लगभग विस्मृति के कगार पर पहुँच चुकी थी।

कल्पना कीजिए उस भार का जो आज प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के सर पर है।

कल्पना कीजिए उस जवाबदेही का, जो शीर्ष नेतृत्व को देना है।

और कल्पना कीजिए उस मेहनत और संघर्ष का….

कोई क्या आरोप लगाएगा हमने खुद देखा है अपने लल्लू जी को कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके साथ 40-40 किलोमीटर पैदल चलते हुए

नदी किनारे जमीन पर दरी बिछाकर सोते हुए

आज समय है अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हाथों को और मजबूत करने का।

उस अदृश्य लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का जिसमें आज वह अकेले खड़े हैं।

नेता संघर्ष और बलिदान से बना करते हैं किसी का झोला उठाकर नहीं…….

जिला कांग्रेस कमेटी आगरा आज अपने लल्लू जी के साथ खड़ी है……

और हम जानते है हमारे कांग्रेसी भी आज सच्चाई के साथ खड़े होंगे…….

अपने लल्लू के साथ खड़े होंगे!!

अजय लल्लू जिन्दाबाद……

सीमा मिश्रा (उत्तरप्रदेश)
राष्ट्रीय समन्वयक
भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक
श्रमिक केंद्र ४ भाई वीर सिंह मार्ग नई दिल्ली 110001

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47