Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाको में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
प्रभावितों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता
नदी नालों के जल स्तर पर लगातार रखी जाए निगरानी
संवेदनशील क्षेत्रों और निचले क्षेत्रों में अस्थाई राहत शिविरों की व्यवस्था की जाए

निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव दलों को मुस्तैद रखा जाए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

रायपुर, 23 जून 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव के उपायों की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता रखी जाए। लोगों के बचाव और उन्हें राहत पहंुचाने की सभी तैयारी भी रखी जाए।
मुख्यमंत्री ने निचले और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन दल को मुस्तैद रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है नदी नालों के जल स्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए। इसकी जानकारी नियमित रूप से कंट्रोल रूम में दी जाए। जहां भी बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है वहां पूर्व से ही आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों से कहा है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों एवं नजदीक के भवनों में अस्थाई राहत शिविर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा मोचन बल सहित प्रभावित जिलों के जिला पुलिस बल, होमगार्ड, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण, खाद्य विभाग, नगरीय निकायों, बीएसएनएल आदि के अधिकारियों को भी सचेत एवं सतर्क रहने को कहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05