Advertisement

डायलिसिस के लिए अब मरीजों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा- सिंहदेव

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय में 4 बेडेड डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, छत्तीसगढ़ वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, मेयर डाॅ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य एवं जिला रेड क्रास सोसायटी के चेयरमेन आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, राकेश गुप्ता, डीन डाॅ. आर मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. लखन सिंह, सी.एम.एच.ओ. डाॅ. पीएस सिसोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे । उद्घाटन के दिन ही तीन मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस किया गया। उद्घाटन अवसर पर सिंहदेव ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय में 4 बेडेड डायलिसिस यूनिट आमजन को समर्पित किया गया। डायलिसिस यूनिट शुरू होने से अब एक साथ चार मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। डायबिटीज एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए डायलिसिस कराना जरूरी हो जाता है । जिला मुख्यालय में 4 यूनिट डायलिसिस शुरू होने और निःशुल्क सेवा का लाभ मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। यह डायलिसिस सेवा जीवनधारा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क प्रदान की जाएगी। इस दौरान सिंहदेव ने जशपुर जिला चिकित्सालय में 5 यूनिट डायलिसिस का वर्चुअल उद्घाटन किया। तत्पश्चात उन्होंने ट्रू-नाट लैब का अवलोकन किया और एक वर्ष के सफल क्रियान्वयन पर लैब के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी और भविष्य में भी लगनपूर्वक कार्य निष्पादन करने कहा। बताया गया कि ट्रू-नाट से अब तक 42 हजार कोरोना टेस्ट किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57