Advertisement

नियमों के अनुसार मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को समझें:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.

नियमों के अनुसार मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को समझें:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के.

मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन कलेक्टर ने कर्मियों को किया प्रोत्साहित

जगदलपुर// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन मतदान कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में जितना मेहनत करेंगे, मतदान कार्य उतने सहजता से संपन्न होगा। नियमों के अनुसार मतदान करवाने के लिए प्रशिक्षण के सभी बिंदुओं को अच्छे से समझें, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो। उन्होंने पीठासीन, मतदान अधिकारी एक, दो और तीन के लिए प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को विधानसभा चुनाव में काम करने वाले कर्मियों का अनुभव को साझा कर बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करने कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने महिला कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले की नारी शक्ति ने विगत विधानसभा चुनाव में संगवारी मतदान केंद्रों में मतदान कार्य को निर्विरोध करवाया। इसके अलावा मतगणना कार्य को भी नारी शक्ति ने शिद्दत से निष्पादन किया। इसलिए प्रशासन ने इस बार नगरीय क्षेत्र की मतदान केंद्रों में नारी शक्ति को मतदान करवाने का पहल की है, प्रशासन को उम्मीद है कि सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन कार्य बेहतर तरीके से संपन्न होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री सुनील शर्मा, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47