Advertisement

अवसर को भुनाकर अपने सपने को करें साकार:- कलेक्टर विजय दयाराम के.

अवसर को भुनाकर अपने सपने को करें साकार:- कलेक्टर विजय दयाराम के.

ज्ञानगुड़ी में एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ

निशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने किया जिला प्रशासन का आभार

जगदलपुर//कलेक्टर विजय दयाराम के. ने एनईईटी की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए मिल रही सुविधा और अवसर को भुनाकर अपने सपने को साकार करें। प्रतिभागी अपने आत्मविश्वास से भविष्य को निर्धारित कर सकते हैं, व्यक्ति स्वयं अपना भाग्य विधाता बने। प्रशासन आवश्यकता वाले लोगों के सपने को पुरा करवाने हेतु सुविधाएं उपलब्ध करवाता है, किंतु मेहनत खुद को करनी पड़ती है। इसके लिए अनुशासित होकर नियमित कक्षा में उपस्थिति, आधुनिक गैजेट से दूरी, सिलेबस के आधार पर पढ़ाई और रिवीजन, लगातार मॉक टेस्ट देना जैसी आदत डालनी होगी। उक्त बातें कलेक्टर ने धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ के अवसर पर कही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों से आगे पांच और दस साल बाद अपने आप को कहां देखना चाह रहे हो का सवाल पूछा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि 12वीं के बाद जीवन में परिवर्तन का दौर शुरू होता है सब अपने लिए सपना, लक्ष्य तय करते है। इस ज्ञानगुड़ी संस्था द्वारा ज्ञान के साथ-साथ दी जा रही अन्य सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर सभी विद्यार्थी संस्था को अच्छे रिज्लट देंगे। एनईईटी परीक्षा में सेलेक्ट होकर बस्तर क्षेत्र में चिकित्सकों की कमी को पूरा करें है। समाज के लिए मेहनत करे,क्षेत्र के लोगों की सेवा करने की मंशा के साथ भविष्य को देखें।

ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लिया गया जिसमें 140 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बस्तर जिले के अलावा अन्य नजदीकी जिलों से भी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे है। निशुल्क कोचिंग सुविधा के लिए विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, नोडल प्रशिक्षण श्री अलेक्जेंडर चेरियन सहित संस्था के शिक्षक भी थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05