Advertisement

सेवानिवृत्त हुए 30 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

बस्तर जैसे क्षेत्र को संवारने और संभालने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सेवा के अंतिम दिन सभी स्वत्वों को जारी करना प्रशासन की जिम्मेदारी -कलेक्टर विजय दयाराम के.

सेवानिवृत्त हुए 30 कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिया पेंशन प्राधिकार पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जगदलपुर//कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्र को संवारने और संभालने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर सेवा के अंतिम दिन सभी स्वत्वों को जारी करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासकीय सेवक के रूप में लम्बी अवधि तक सेवा देने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शासकीय नियमों के अनुसार उनका हक एवं पात्रता के आधार पर पीपीओ प्रदाय करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों की स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।
कलेक्टर विजय ने सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्त हुए 30 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त व्यक्तियों को पुष्पमाला, शाॅल-श्रीफल और पीपीओ पत्र देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर अवगत कराया गया कि मार्च 2024 में सेवानिवृत्त हुए 30 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। इस मौके पर कार्यालय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन से संयुक्त संचालक कमलेश रायस्त, उपसंचालक श्रीमती भारती कोर्राम, एटीओ सुश्री ममता सहित जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त हुए विशिष्टगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47