Advertisement

लोकसभा निर्वाचन 2024 : एआरओ नंदकुमार चौबे ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

लोकसभा निर्वाचन 2024 : एआरओ नंदकुमार चौबे ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

रायपुर //लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर धरसिवा विधानसभा के एआरओ श्री नंदकुमार चौबे ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्र स्वामी आत्मानंद स्कूल गोगाव, शासकीय प्रा शाला गोंदवारा,शासकीय प्रा शाला उद्योग नगरी बिरगांव, आदर्श स्कूल रावाभाठा, शासकीय प्रा शाला बंजारी नगर रावाभाठा, शासकीय नवीन प्रा शाला रावाभाठा, ज्ञानप्रकाश विद्या मंदिर रावाभाठा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहरी स्वास्थ्य केंद्र गोगाव का भी निरीक्षण किया गया जहां वाटर फ़िल्टर की आवश्यकता बताई गई जिसपर ARO श्री नंदकुमार चौबे ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप की व्यवस्था की जाएं। चूँकि मतदान तेज तापमान वाले समय मई माह में है इसलिए गर्मी को ध्यान रखते हुए छाँव के लिए पंडाल की व्यवस्था रखें। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, एसडीओ आर ई एस, सीएमओ तथा राजस्व के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05