Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर वासियों को दी डायलिसिस मशीन की सौगात

जशपुरनगर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जशपुर वासियों को दी डायलिसिस मशीन की सौगात

लगभग 35 लाख की लागत से जिला चिकित्सालय में 05 डायलिसि मशीन लगाया गया है
अब ईलाज के लिए मरीजों को अन्य जिला नहीं जाना पड़ेगा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जशपुरनगर 24 जून 2021छत्तीसगढ़ शासन पंचायत और ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा योजना आर्थिक और सांख्यिकी, मंत्री श्री टीएस सिंहदेव आज वर्चुअल के माध्यम से जशपुर जिले वासियों लगभग 35 लाख की लागत से 05 डायलिसिस मशीन की सौगात दी। वर्चुअल से कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सुथार, सिविल सर्जन एफ खाखा, जीवन दीप समिति के सदस्य अजय गुप्ता और सूरज चौरसिया उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए कहा कि अब जशपुर जिले के मरीजों को डायलिसिस करवाने केे लिए बहार नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें जशपुर में ही सुविधा मिलेगी। कलेक्टर महादेव कावरे ने अपनी हार्दिक बधाई और शुभकानाएॅ देते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय अस्पताल में 05 मशीन लगाई गई है। एक मशीन की किमत लगभग 6-7 लाख है।
उन्हांेने बताया कि अब तक 05 मरीजों ने पंजीयन कराया है जिसमें से 02 का ईलाज किया जा रहा है। अधिकतम 10 मरीजों को एक दिन में डायलिसिस की सुविधा दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर क्षमता बढ़ाकर 15 मरीजों का भी ईलाज कर सकते हैं। एक मरीज को एक घण्ट में 130-140 पानी की आवश्यकता होती है। डायलिसिस के दौरान लगने वाली सभी औषधियॉ निःशुल्क मुहैया करायी जाएगी। एक मरीज को 4 घण्टे का डायलिसिस में समय लगता है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57