Advertisement

मठपारा औद्योगिक क्षेत्र में रोपे गए फलदार एवं छायादार पौधे

प्रभा सिंह यादव /ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार को यहां मठपारा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में करीब 100 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा कि प्रकृति तथा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण जरूरी है ताकि बेहतर वातावरण का निर्माण हो सके। पेड़ों की कटाई के कारण वर्षा जल का पानी बहकर नदी-नालों में पहुंच जाता है जिससे भूमि में जल का स्तर कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में ईट, पत्थरों की मकान से बस्तियां बसती चली जा रही है जिसमें सटा हुआ घर तंग गलियां बन रही है। कही भी खुला जगह नहीं मिल रहा है। जमीन के इस दबाव के कारण हम हरियाली के लिए या अन्य प्रयोजन के लिए जगह ही नहीं छोड़़ते। उन्होंने कहा कि जमीन की प्लाटिग करते समय यह प्रवृत्ति हो गई है की सभी जमीन में भवन बन जाए । एसी स्थिति में पेड़ लगाने के लिए जगह छोड़नें की बात कोई नही करता जिससे स्थितियां चिंताजनक होते जा रही है। पर्यावरण में आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यान्यवन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष  मधु सिंह, मेयर डाॅ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, श्रम कल्याण आयुक्त दिव्यांश सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक अनुराग श्रीवास्तव, वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल, एसडीएम प्रदीप साहू, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, श्रम अधिकारी जीडी प्रसाद, वृक्षमित्र ओपी अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57