Advertisement

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए रहें सतर्क- सिंहदेव

प्रभा सिंह यादव /ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरूवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में कोरोना टीकाकरण एवं संभावित तीसरी लहर की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। सिंहदेव ने कहा कि वैज्ञानिक एवं चिकित्सा विशेषज्ञों का अनुमान है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है जिसमें 18 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे। तीसरी लहर से निपटनें के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का अधिक से अधिक टीकाकरण तथा कोविड अस्पतालों में बेड एवं अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करनी होगी। सिंहदेव ने कहा कि वर्तमान में संचालित कोविड अस्पताल के अतिरिक्त जिन स्थानों पर नए कोविड अस्पताल शुरू करने की आवश्कता है उसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रोें में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा टीकाकरण तेजी से हो रहा है। शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए वार्डो में कैम्प लगाए तथा लोंगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। इसके साथ ही टीकाकरणों की संख्या भी बढ़ाए। सिंहदेव ने कहा कि कोरोना से जंग में कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करना जरूरी है। घर से निकलने पर हमेशा डबल लेयर मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना तथा बार-बार हाथ धोना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अभी संक्रमण दर जरूर कम हुआ है लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वनौषधि पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, मेयर डाॅ. अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, पार्षदगण, एसडीएम प्रदीप साहू, निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सीएमएचओ डाॅ. पीएस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57