Advertisement

टीकाकरण केंद्रों में भाजयुमो सरगुजा ने लगाया वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश के टीकाकरण केंद्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वैक्सीनेशन हेल्पडेस्क लगाया गया जिसके माध्यम से टीकाकरण कराने वाले लोगों की मदद की जा रही है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने जिले के सभी टीकाकरण केंद्र के लिए भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की प्रभारियों की सूची बनाकर जारी की एवं उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष शानू कश्यप एवं कन्या शक्ति संयोजिका प्रियंका नामदेव को हेल्प डेस्क कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने शहर के सभी टीकाकरण केंद्रों में हेल्प डेस्क लगवाकर टीकाकरण कराने आ रहे लोगों का ऑनलाइन पंजीयन, ई प्रमाण पत्र, वैक्सीन की जानकारी प्रदान करने के लिए भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को निःशुल्क वैक्सीन सभी को उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज अंबिकापुर ,दरिमा के विभिन्न केंद्रों में वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क लगाया गया जिसमें भाजयुमो कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह, संजीव वर्मा, चंदन शुक्ला,वीर सोनी,अकिल साय, सूरज मंडल, श्रीधर केसरी, अनीश सिंह, नितिन गुप्ता, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह,गोलू यादव, ,हर्ष जयसवाल, दिव्यांशु केसरी , प्रियेश अग्रहरि,अनुराग शुक्ला, अभिनंदन सिंह,रोहित सिंह राजपूत, अविनाश कुशवाहा, दीपक यादव उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने दी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47