CG NEWS : शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम को किया गया सील

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम को किया गया सील

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

4 जून को होगी मतगणना, कड़ी सुरक्षा में ईवीएम को रखा गया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

लोकसभा आम निर्वाचन 2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 27 अप्रैल 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात ई.व्ही.एम. मशीनों को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नाथियानवागांव स्थित स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद सील किया गया। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतागढ़ एवं पखांजूर में बनाए गए वितरण व संग्रहण केन्द्र में जमा किए गए मतदान सामग्री को कड़ी सुरक्षा में परिवहन कर नाथियानवागांव के स्ट्रांग रूम में लाया गया। इसके पश्चात आज शाम को कांकेर लोकसभा के सामान्य प्रेक्षक डॉ. एम. टी. रेजू और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तीनों विधानसभा के स्ट्रांग रूम को सील किया गया। स्ट्रांग रूम को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। स्ट्रांग रूम को मतगणना के दिन 04 जून को खोला जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक मारबल, अंतागढ़ एसडीएम श्री एन.के. बंजारा तथा ई.व्ही.एम. की नोडल अधिकारी सुश्री आस्था बोरकर सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे