CG BJP NEWS : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बोले किरण देव

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मोदी जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर बोले किरण देव

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ताजा टिप्पणी को कांग्रेसियों की असंतुलित मनोदशा, हताशा और कांग्रेस टिकट कट जाने से उपजी कुंठा का राजनीतिक प्रलाप बताया है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मानसिक स्थिति को खराब बताने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बैज दरअसल कांग्रेस के तमाम लोगों की मनोदशा को रेखांकित कर रहे हैं, जिसके नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत अपने ही प्रत्याशियों को लठैत बताकर प्रधानमंत्री श्री मोदी का सिर फोड़ने की बात करते हैं तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ‘कवासी जीतेगा, मोदी मरेगा’ कहकर अपने राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कांग्रेस ने सनातन संस्कृति, हिन्दुत्व और भगवान राम के प्रति अपनी घृणा का हर कदम पर प्रदर्शन किया है, जिस कांग्रेस ने राममंदिर निर्माण में हर बार रोड़े अटकाकर इस मसले को भटकाने व लटकाने काम किया, जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराकर भगवान राम के ननिहाल व माँ शबरी की धरती छत्तीसगढ़ की आस्था व भावनाओं का घोर अपमान किया, उस कांग्रेस द्वारा तुष्टीकरण के एजेंडे पर चलकर देश के संसाधनों पर पहला हक संप्रदाय विशेष का बताने वाली कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को जनता अच्छी तरह परख चुकी है और इसीलिए हर तरीके के हथकण्डे अपनाने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए दो चरणों मतदान में बुरी तरह पिछड़ चुकी है। श्री देव ने कहा कि अंतर्कलह से जूझते कांग्रेस नेताओं में कुछ टिकट काटे जाने की कुंठा और कुछ जबरिया टिकट थोपे जाने से क्षुब्ध होकर हार की हताशा में कब, कहाँ, क्या और क्यों बोल रहे हैं, उन्हें खुद इसका भान नहीं रह गया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव हेतु मतदान के दो चरणों में देश, सहित छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली ऐतिहासिक बढ़त एवं कांग्रेस नेताओं द्वारा कांग्रेस छोड़े जाने से कांग्रेसी खुद अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इस बार कांग्रेस का कोई हथकण्डा काम नहीं कर रहा है, इसलिए भी वे ऊलजलूल बयान देकर चुनावी वातावरण को विषाक्त करने में लगे हुए हैं। श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति भी अब पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और जनता अब कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए झूठे वादों की तो पोल कांग्रेसी खुद ही खोल रहे हैं। महिलाओं से फार्म भरवाए जाने को फर्जी बताते हुए बस्तर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष का लिखा पत्र इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर जनता-जनार्दन को अटूट विश्वास है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के रूप में व्यक्त हुआ और इस लोकसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान करके जनता-जनार्दन ने कांग्रेस के खिलाफ अपने आक्रोश के रूप में ईवीएम में दर्ज कर दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वामपंथियों की कठपुतली बन चुकी कांग्रेस छत्तीसगढ़ में साफ होने जा रही है। कांग्रेस के न प्रत्याशी प्रचार में दिखाई दे रहे हैं, न कोई स्टार प्रचारक आ रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हुईं रैलियाँ भी पूरी तरह फ्लॉप रहीं। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्ट कारनामे, घपले-घोटाले जनता को याद है। वादाखिलाफी, प्रदेश के हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी, अनाचार, दुराचार, अन्याय, अत्याचार की जो कलंक-कथा कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के शासनकाल में लिखी गई है, उससे कांग्रेस के प्रति लोगों के मन में अब भी जबर्दस्त आक्रोश है। श्री देव ने फिर दुहराया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन ने छत्तीसगढ़ को इस बार कांग्रेसमुक्त करने का संकल्प ले लिया है और मतदान के दो चरणों के मतदान से अब यह आईने की तरह साफ दिखाई दे रहा है कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी हो रही है। विधानसभा चुनाव में जिन क्षेत्रों में कांग्रेस विजयी हो गई थी, इस लोकसभा चुनाव में जनता उस भूल का सुधार कर कांग्रेस को राजनीति के मैदान में धूल चटाने जा रही है।