Advertisement

CG BJP NEWS : देश को 60 साल तक लूटने वाले लोग संविधान और आरक्षण की बात न करें : संजय श्रीवास्तव

देश को 60 साल तक लूटने वाले लोग संविधान और आरक्षण की बात न करें : संजय श्रीवास्तव

लोगों की पैत्रिक संपत्ति और मंगलसूत्र पर नजर रखने वाले कांग्रेसियों को जनता पहचान चुकी है, अब उनकी दाल नहीं गलने वाली

रायपुर। प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि देश को 60 वर्षों तक लूटने वाली पार्टी के लोग संविधान बदलने और आरक्षण की बात न करें। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सक्तीन में आयोजित सभा में ही स्प ष्ट कर दिया है कि मोदी तो क्याा बाबा साहब आंबेडकर भी आकर कहें तो देश का संविधान नहीं बदल सकता। इसके बाद भी कांग्रेसी जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। लोगों की पैत्रिक संपत्ति और मंगलसूत्र पर नजर रखने वाले कांग्रेसियों को जनता पहचान चुकी है, अब उनकी दाल नहीं गलने वाली, जनता उन्हें देश में 400 से अधिक और छत्तीअसगढ़ की सभी 11 सीटों पर हैसियत दिखाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस अध्यतक्ष दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया व्यपक्ते की है। कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर आरोप लगाया है कि उनका उद्देश्य है संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना है। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। कांग्रेस अध्य क्ष का यह बयान हास्यास्पद है। भाजपा ही वह पार्टी है जो संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए चट्टान की तरह कांग्रेस की राह में खड़ी है। जब तक भाजपा है – वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में पांच वर्ष तक सरकार थी इस दौरान आरक्षण बिल को अटकाने और लटकाने का काम कांग्रेस ने किया। भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में हाइकोर्ट की मंशानुरूप वरिष्ठय नेता ननकीराम कंवर के नेतृत्व में जातिगत सर्वे करवाकर रिपोर्ट तैयार कर ली थी। लेकिन कांग्रेस ने तीन वर्षों तक इसे हाइकोर्ट के सामने पेश किया। माननीय हाइकोर्ट ने जब सख्त हिदायत दी तो आनन फानन में क्वां टिफाईबल डाटा आयोग की रिपोर्ट तैयार तो कराई लेकिन वह रिपोर्ट न तो राजभवन पहुंची और नही सदन के पटल पर विधानसभा में रखी गई। जबकि भाजपा ने आरक्षण बिल पर पूर्ण बहुमत से विधानसभा मे प्रस्तापव पास कर भेजा था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने एक आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्लाा के जरिए सुप्रीम कोर्ट से स्टे लेकर प्रक्रिया को बीच में अटका दिया। इसके बदले इस आरटीआई कार्यकर्ता को कबीर विकास संचार केंद्र शोधपीठ के अध्यक्ष का पद देकर उपकृत भी किया गया।

लोगों की पैत्रिक संपत्ति और मंगलसूत्र पर नजर रखने वाले कांग्रेसियों को जनता पहचान चुकी

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि लोगों की पैत्रिक संपत्ति और मंगलसूत्र पर नजर रखने वाले कांग्रेसियों को जनता पहचान चुकी है। छत्तीासगढ की जनता ने एक बार 68 सीटों पर बंपर बहुमत देकर कांग्रेस पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भरोसा किया था, लेकिन कांग्रेस ने इस भरोसे को घोटाले पर घोटाले करके तार-तार कर दिया। इसी का नतीजा रहा कि 2023 की विधानसभा चुनाव में कांग्रेसियों को प्रदेश की जनता ने बाहर का रास्तास दिखा दिया है। अब जनता इनकी नीयत और चरित्र दोनों समूझ चुकी है। लोकसभा के चुनाव में सभी 11 सीटों पर भाजपा को जिता कर जनता कांग्रेस को उनके विश्वाोसघात का दंड देकर सबक सिखाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05