Advertisement

CG NEWS : एसपी के निर्देशन पर बेरला क्षेत्र में थाना बेरला के जवानों ने किया पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च

CG NEWS : एसपी के निर्देशन पर बेरला क्षेत्र में थाना बेरला के जवानों ने किया पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बेमेतरा – लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना/चाकी क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा हैैं। जिसके तहत 28 अप्रेल को थाना बेरला प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले एवं थाना स्टाफ के द्वारा थाना बेरला क्षेत्रांर्तगत पुलिस जवानों ने लगातार पेट्रोलिंग कर फ्लैग मार्च किया गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर, शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संम्पन्न कराने हेतु पुलिस जवानों ने विभिन्न गली मोहल्लो एवं प्रमुख मार्गो में फ्लैग मार्च निकाल कर आम जन को आश्वस्त किया कि चप्पे चप्पे पर उनकी सुरक्षा के लिए हम तैनात हैं। आम जन को किसी भी के प्रलोभन में न आकर निर्भीकता से मतदान देने के लिए जागरूक किया गया। यदि किसी के द्वारा प्रलोभन दिया जाता हैैं तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। फ्लैग मार्च कर आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये आदर्श अचार सहिता का पालन करने जागरूक किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05