Advertisement

टीकाकरण केंद्रों में भाजयुमो सरगुजा ने लगाया वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क।


भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आह्वान पर पूरे प्रदेश के टीकाकरण केंद्र पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वैक्सीनेशन हेल्पडेस्क लगाया गया जिसके माध्यम से टीकाकरण कराने वाले लोगों की मदद की जा रही है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने जिले के सभी टीकाकरण केंद्र के लिए भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की प्रभारियों की सूची बनाकर जारी की एवं उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष शानू कश्यप को हेल्प डेस्क कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया।

जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने शहर के सभी टीकाकरण केंद्रों में हेल्प डेस्क लगवाकर टीकाकरण कराने आ रहे लोगों का ऑनलाइन पंजीयन, ई प्रमाण पत्र, वैक्सीन की जानकारी प्रदान करने के लिए भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को निःशुल्क वैक्सीन सभी को उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष एवं हेल्प डेस्क जिला प्रभारी शानु कश्यप ने बताया कि अंबिकापुर के जिला अस्पताल टीकाकरण केंद्र, नगर निगम स्कूल टीकाकरण केंद्र, समलाया मंदिर टीकाकरण केंद्र, गोधनपुर टीकाकरण केंद्र, नमना कला टीकाकरण केंद्र, गांधीनगर (भगवानपुर) टीकाकरण केंद्र, नवागढ़ टीकाकरण केंद्र, नवापारा टीकाकरण केंद्र में वैक्सीनेशन हेल्प डेस्क लगाया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिसमें भाजयुमो कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य प्रिया सिंह, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, चंदन शुक्ला,अकिल साय, सूरज मंडल, श्रीधर केसरी, अनीश सिंह, नितिन गुप्ता, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह,गोलू यादव, ,हर्ष जयसवाल, अविनाश कुशवाहा, दिव्यांशु केसरी , प्रियेश अग्रहरि,अनुराग शुक्ला, मनीष चौहान, अभिनंदन सिंह,रोहित सिंह, दीपक यादव, उत्तम गुप्ता, उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला महामंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57