शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने डॉक्टर पहुंच रहे गांव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामों को शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण गांव बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनपद सी.ई.ओ तथा बी.एम.ओ. के द्वारा ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरूक और प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अब तक जिले के 12 गांव में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण हो गया है। ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बतौली बी.एम.ओ. संतोष सिंह माईक ऑफ साउंड बॉक्स लेकर ग्रामीणों के घर एवं मोहल्ले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व बताते हुए टीका लगवाने प्रोत्साहित कर रहे है। ग्रामीण माइक की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल कौतूहल से उन्हें देखते और सुनते हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b