
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
प्रशीतक मैकेनिक पद हेतु चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने बताया है कि प्रशीतक मैकेनिक के रिक्त 02 पदों की संविदा भर्ती हेतु दस्तावेज परीक्षण के उपरांत संशोधित पात्र एवं अपात्र सूची, सामान्य प्राविधिक मेरिट सूची, सामान्य प्राविधिक चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दिया गया है। jdhealthsurguja.rm@gmail.com के माध्यम से दावा आपत्ति 30 जून तक कर सकते हैं। जारी सूची अनुसार प्रमोद कुमार मिंज एवं संदीप कुजूर के नाम प्राविधिक चयन सूची में तथा प्रतीक्षा सूची में सालोम मिंज एवं किशन कुमार के नाम उल्लेखित है।