Advertisement

दो सेक्टर प्रभारियों को नोटिस जारी

प्रभा सिंह यादव /ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बतौली विकासखण्ड के दो सेक्टर प्रभारी को कोविड-19 के रोकथाम के कार्यो में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है। जारी नोटिस के अनुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ चंद्रभान कुमार सिंह और उप अभियन्ता सौरभ गुप्ता को कोविड-19 के रोकथाम के लिए बतौली जनपद में सेक्टर अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। 24 जून को वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा आयोजित बैठक में सूचना के बावजूद उपस्थित नही हुए जिससे उनके प्रभार के गांव के कोरोना की स्थित की समीक्षा नही हो सकी और कोविड-19 के रोकथाम जैसे कार्य प्रभावित हुआ। कलेक्टर ने इस कृत्य को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 एवं एपिडेमिक एक्ट 1987 एवं 2020 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47