कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही/ प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर 26 जून 2021/ कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने आज अधीक्षक शाखा, स्थापना शाखा, अभिलेख शाखा, स्कूल शिक्षा कार्यालय, आदिम जाति विकास , खाद्य विभाग, संख्यिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, श्रम विभाग, निर्वाचन शाखा, खनिज विभाग, स्ट्रांग रूम सहित कंपोसिट बिल्डिंग में संचालित विभिन्न कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा वह सभी कार्यालय को साफ सफाई एवं टेबल कुर्सी व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी सहित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान प्रसाधन कक्ष का भी अवलोकन किया तथा नियमित साफ सफाई रख ने कहा। उन्होंने उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया एवं कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी ली एवं सभी विभाग प्रमुख को उपस्थिति शत प्रतिशत रख ने कहा जिससे कार्य प्रभावित न हो। जो अनुपस्थित पाए गए उनका एक दिन का वेतन काटने कहां है कलेक्टर ने बिल्डिंग में सीपेज हो हो रहा है उसका भी अवलोकन किया तथा पीडब्ल्यूडी विभाग को मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एमआईएस कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा एमआईएस कक्ष में शासन की योजना को अंकित करने कहां तथा कोविड कंट्रोल रूम को एमआईएस कक्ष में शिफ्ट करने के निर्देश दिए तथा सीसी कैमरा लगाने कहां।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]