Advertisement

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस सरकार मिडीया के लोगों पर हमला कर लोकतंत्र की आवाज दबा रही है – विष्णु देव साय

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 25 जून आपातकाल अर्थात कालादिवस की स्मृति में भाजपा सरगुजा द्वारा मीसा बंदियों का सम्मान कार्यक्रम आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य, मीसा बंदी भाजपा वरिष्ठ नेता देवेश्वर सिंह, परमात्मा सिंह तथा विजय पटेल, पूर्व सासंद कमलभान सिंह व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित मीसा बंदियों का साल व श्रीफल से अभिनन्दन किया गया तथा दिवंगत मीसा बंदियों को श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि सत्ता जाने के डर से इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा करवा दी थी, इंदिरा ने आपातकाल लागू करने के लिए राष्ट्रपति से गलत तरीके से हस्ताक्षर भी करा लिऐ थे, पूरे देश का अधिकार अपने हाथ में ले लिया था, प्रेस मिडीया पर प्रतिबंध लगाकर पूरे देश को कारागार बना दिया था। कांग्रेस के लोग ऐसी मानसिकता के लोग है जो अपने स्वार्थ के लिए संविधान में संसोधन तक करा लेते थे। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की वही मानसिकता वाली सरकार चल रही है यहां सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाली मिडीया के लोगों पर हमला किया जा रहा है तथा लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। आगे उन्होने वैक्सीन पर राजनिति करने वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुऐ कहा कि वैक्सीन पर कांग्रेस सरकार ने शुरू से ही भ्रम फैलाया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को धीमा कर जान बूझ कर जनता को परेशान किया । आज के दिवस को इस कार्यक्रम के माध्यम से आपातकाल की सोच रखने वाले सरकारों से सावधान रहने व लोकतंत्र के काला अध्याय को न दोहराने के लिए स्मृति में रखना जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा जिला ललन प्रताप सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि मीसा बंदियों का सम्मान कर भाजपा सरगुजा गौरवान्वित है तथा पार्टी की नींव के पत्थर रहे इन महापुरूषों के जीवन वृत्त से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर मीसा बंदी रहे पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह ने कहा कि अम्बिकापुर में भी आपातकाल के दौरान पार्टी के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है आज भी कांग्रेस सरकार के दमन का वह दृष्य आंखों के सामने तैरता रहता है। इस अवसर पर मीसा बंदी परमात्मा सिंह ने कहा की आपातकाल दौरान जेल में भी बंदियों के साथ मारपीट की जाती थी। मुझे भी जेल में भोजन करते समय मारा गया तथा यातनायें दी गई। उस समय का संघर्ष और त्याग यदि आज भी कार्यकर्ताओं में आ जाये तो कायाकल्प हो जाये। इस अवसर पर मीसा बंदी विजय पटेल ने कहा कि आपातकाल के समय न कोर्ट में सुनवाई थी न थाने में सभी के पावर छिन लिऐ गये थे जो भी थी बस इंदिरा गांधी थी। इस अवसर पर भाजपा पिछडा वर्ग मोचा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आपातकाल के काला अध्याय है। दुनिया की सबसे बडी पार्टी के नीवं के पत्थर आज हमारे बीच मीसा बंदी के रूप में उपस्थित है यह हमारा सौभाग्य हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा कि आपातकाल हमारे लिए दुख की घडी थी और दुख की घडी को हमेशा याद रखना चाहिए।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा की मेरी उम्र 16-17 साल की थी तभी आपातकाल लगा और मेरे बडे भाई मीसा में बंद हुये। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  उद्धेष्वरी पैकरा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भारत सिंह सिसोदिया, पी. आर. कश्यप, करताराम गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, प्रषांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, रामलखन पैकरा, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, किरण मिश्रा, अरूणा सिंह, फुलेष्वरी सिंह, मंजूषा भगत, मधु चैदाहा, शकुन्तला पांडे, राजबहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल, मुनेश राजवाडे, संतोष दास, विजय व्यापारी, विकास पांडे, मधुसूदन शुक्ला, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, चन्द्रशेखर तिवारी, अभिषेक शर्मा, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, संजय सोनी, रवि जायसवाल, विष्वविजय सिंह तोमर, राजेन्द्र जायसवाल, छोटू थामस, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, शानु कश्यप, दुर्गाशंकर दास, रिंकू सिंह, मनोज कंसारी, प्रेमानंद तिग्गा, सक्षम गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47