Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल को वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने निगम के वर्ष 2019-20 के लाभांश की राशि 2.92 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।

रायपुर, 26 जून 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज यहां उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री मोहम्मद अकबर और छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के वर्ष 2019-20 के लाभांश की राशि 2.92 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
छत्तीसगढ़ राज्य वन औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पीसी पांडे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य आयोजना अंतर्गत निगम द्वारा रोपित किये गये सागौन वृक्षारोपण के विरलन से प्राप्त वनोपज के विक्रय एवं अन्य आय से वित्तीय वर्ष 2019-20 में 62 करोड़ 25 लाख रुपए की आय तथा विभिन्न कार्यों पर 31 करोड़ 79 लाख रुपए व्यय हुआ है। वर्ष के दौरान निगम को 30 करोड़ 28 लाख रुपए का लाभ हुआ है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष ने बताया कि निगम द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों से राज्य के वनांचल में रहने वाले वनवासियों एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के ग्रामीणों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु उन्हें सतत् रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। निगम द्वारा बैंक अथवा किसी वित्तीय संस्थान से कोई ऋण नहीं लिया गया है, न ही निगम को राज्य शासन से कोई अनुदान प्राप्त होता है। वन विकास निगम राज्य में हरियाली के प्रसार एवं पर्यावरणीय विकास हेतु कृत संकल्प है।
राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक पी.सी.पांडे ने निगम के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2019-20 में निगम द्वारा 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में 40.60 लाख सागौन, बांस एवं मिश्रित प्रजाति के पौधे लगाए गए। वर्ष 2019-20 में निगम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यावरण सुधार हेतु डिपाजिट रोपण योजना अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों से प्राप्त राशि से 8.70 लाख मिश्रित प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 में निगम द्वारा हरियर छत्तीसगढ़ कोष अंतर्गत 5.69 लाख मिश्रित प्रजाति के पौधों को रोपण किया गया। वानिकी वर्ष में 2019-20 में 32164 घनमीटर ईमारती काष्ठ, 18113 नग जलाऊ चट्टा तथा 1354 नोशनल टन बांस का उत्पादन हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05