Advertisement

जिले में खरीफ फसल का क्षेत्राच्छादन लक्ष्य 1 लाख 64 हजार हेक्टेयर

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ /सरगुजा// खरीफ वर्ष 2021-22 के लिए जिले में फसलवार क्षेत्राच्छादन का लक्ष्य 1 लाख 64 हजार 697 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जिले में अच्छी बारिश होने से किसान धान फसल की खेती की तैयारी में जुट गए है। उप संचालक कृषि से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ फसल अनाज के लिए के लिए 1 लाख 25 हजार 577 हेक्टेयर जिसमें धान के लिए 1 लाख 5 हजार 340 हेक्टेयर तथा 10 हजार 237 हेक्टेयर अन्य अनाज शामिल है। दलहन के लिए 20 हजार 520 हेक्टेयर, तिलहन के लिए 10 हजार 510 हेक्टेयर तथा गणना और अन्य साग सब्जी के लिए 8 हजार 90 हेक्टेयर रकबा फसल बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।अम्बिकापुर जनपद में कुल 26 हजार 965 हेक्टेयर, लखनपुर में 26 हजार 617 हेक्टेयर, उदयपुर में 18 हजार 796 हेक्टेयर, लुण्ड्रा में 33 हजार 131 हेक्टेयर, सीतापुर में 23 हजार 300 हेक्टेयर, बतौली में 17 हजार 588 हेक्टेयर तथा मैनपाट जनपद में 18 हजार 300 हेक्टेयर में खरीफ फसल लगाई जा रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47