राज्यपाल ने छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में एयर प्यूरीफायर और मास्क प्रदान किया

रायपुर/ 26 जून 2021/राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने अपने गृह जिला छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा को एयर प्यूरीफायर और मास्क प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चौरसिया ने कहा कि धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके अपने गृह जिले छिंदवाड़ा से हमेशा जुड़ी रहती हैं और जब भी आवश्यकता पड़ने पर उनके द्वारा मदद की जाती है। पिछले दिनों छिंदवाड़ा जिले में ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी होने पर तत्काल उपलब्ध कराया था। इस अवसर पर दौलत सिंह ठाकुर, शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)