Advertisement

कोरिया : कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद

कोरिया : कोरिया के मसालों की सुगंध पहुंची सरस मेला में, स्व सहायता समूह की महिलाओं ने अब तक 30 हजार रूपये से अधिक के बेचे उत्पाद

कोरिया जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कोरिया महिला संकुल संगठन के अंतर्गत जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं 26 फरवरी से नोएडा हाट सेक्टर-33 ए में आयोजित सरस मेला में अपने हाथों से तैयार किये गये मसालों की सुगंध बिखेर रही हैं। सरस मेला में कोरिया जिले के उत्पादों को खरीदने प्रति लोगों में बेहद रूचि देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित सरस मेला 26 फरवरी से 14 मार्च में संचालित किया जा रहा है।
जाग्रती महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोरिया मसाला एवं रेडी टू इट जैसे उत्पाद तैयार किये गये हैं। इन उत्पादों के साथ समूह ने सरस मेला में भाग लिया है। स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष माया सांडे एवं सचिव सीता सरस मेला में उत्पादों के विक्रय और मेला में हुए नए अनुभवों को साझा करते हुए बताती हैं कि मसालों एवं रेडी टू इट जैसे उत्पादों के अतिरिक्त इस मेले में समूह द्वारा आगर्निक हल्दी पाउडर, जीरा फूल चावल, अचार, आटा, पापड़, नमकीन, पौष्टिक लड्डू एवं हेण्ड क्राफ्ट सामान आदि का स्टॉल भी लगाया गया है। जिसमें अभी तक 30 हजार रूपये तक के उत्पादों का विक्रय हो चुका है। हमें उम्मीद है कि लगभग 1 लाख रूपये तक की आय होगी। सरस मेला में जिले का प्रतिनिधित्व करने के इस बेहतरीन अवसर के लिए उन्होंने जिला प्रशासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।  

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57