Advertisement

स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग जरूरी – सांसद चिंतामणि महाराज

दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 : स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए योग जरूरी – सांसद चिंतामणि महाराज

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनों ने किया योग एवं ध्यान
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न स्थानों में सामूहिक रूप से किया गया योगाभ्यास

अम्बिकापुर /शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र सांसद चिंतामणी महाराज ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति और प्राचीन ऋषि-मुनियों से जुड़ा हुआ है। आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मिलकर काम कर रही है। हम हर दिन योग करने से स्वस्थ रह सकते हैं, इसलिए स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग अवश्य करें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल, सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, स्थानीय पार्षद आलोक दुबे, विकास वर्मा, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मधुसूदन शुक्ला, जिला स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ नागरिकगण, स्कूली बच्चे और बहुत से आम लोग इस अवसर पर उपस्थित हुए और योग कर तन-मन से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

योग प्रशिक्षकों ने इस दौरान योग का महत्व बताया और लोगों को इसे नियमित रूप से अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने पद्मासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, हलासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, धनुरासन, मकरासन, नौकासन, पवन मुक्तासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी आदि प्राणायाम भी कराया गया।

विभिन्न स्थानों में हुआ योगाभ्यास- जिले में सभी विकासखण्डों, जनपद स्तरों एवं ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही धार्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग कर लोगों ने योगाभ्यास किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47