Advertisement

“आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या” पर भाजपा की हुई संगोष्ठी!

“आपातकाल और लोकतंत्र की हत्या” पर भाजपा की हुई संगोष्ठी

आज भी आपातकाल लोकतंत्र पर काले दाग की तरह है- रामसेवक पैकरा

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अंबिकापुर//आज 25 जून को‌ “आपातकाल एवं लोकतंत्र की हत्या” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा सरगुजा जिला कार्यालय संकल्प भवन अम्बिकापुर में मुख्य वक्ता पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य एवं अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने आपातकाल की विभीषिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में आज ही के दिन देश में आपातकाल की घोषणा कर सभी के अधिकारों की आजादी छीन ली गई थी। 25 जून की कालरात्रि को मीसा कानून लागू किया गया था, जिसके तहत 21 महीने तक हज़ारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में यातनाएं दी गई। हम उस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। आज उस कालखंड को 49 वर्ष हो गए। आज भी आपातकाल लोकतंत्र पर काले दाग की तरह है।इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आपातकाल वास्तव में काला दिवस था जिसने न जाने कितने घर परिवारों को तबाह किया। मीसा बंदियों ने जो सालों जेल में रहकर संघर्ष किया उसे शब्दों में बयान करना कठिन है। इस अवसर पर लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि भारतीय लोकतन्त्र के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है आपातकाल जिसे कॉंग्रेस पार्टी तो भुलाना चाहती है परंतु देश याद रखना चाहता है ताकि भविष्य में कभी भी आम आदमी के अधिकारों को छीनने का ऐसा कोई दूसरा प्रयास न हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि आपातकाल के समय हमारे अंबिकापुर में भी जनसंघ के नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। देवेश्वर सिंह, प्रभु नारायण त्रिपाठी, बाल किशन सिंह सहित जिले में कई ऐसे जनसंघ के नेता रहे जिन्होंने आपातकाल की विभीषिका झेली है। आज हम सभी मीसा बंदियों को कोटि कोटि नमन करते है। संगोष्ठी में वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, अंबिकेश केशरी, हरपाल सिंह, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, निर्मल पांडे तथा किरण सोनी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर कवि विनोद हर्ष ने मीसा बंदियों पर रचना भी पढ़ी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम प्रभारी विश्वविजय तोमर ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा, राजकुमार बंसल, करता राम गुप्ता, मुरारी बंसल, फूलेश्वरी सिंह, विजय व्यापारी, सोनू तिग्गा, शरद सिन्हा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47