Advertisement

प्री-बीएड और प्री-डीएलएड परीक्षा जिले में संपन्न

प्री-बीएड और प्री-डीएलएड परीक्षा जिले में संपन्न

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कलेक्टर अग्रवाल ने किया

गरियाबंद //छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित पूर्व बीएड और पूर्व डीएलएड की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आज, कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय के परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करके प्रथम पाली की परीक्षा का संचालन देखा। सभी परीक्षा केंद्रों में निरीक्षण के दौरान परीक्षा सुचारू रूप से चल रही थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परीक्षा के नोडल अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलछा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। समन्वयक और शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद के प्राचार्य डा. आर. के. तलवरे ने इस दौरान बताया कि जिले में संचालित परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के बैठने की सुचारू व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक सुविधाएं की गई हैं।

परीक्षा जिले में दो पाली में हुई। प्री बीएड परीक्षा के लिए पहली पाली में 19 परीक्षा केंद्र और प्री डीएड परीक्षा के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। Pre-BA परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली गई। प्री-डीएड परीक्षा भी द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चली गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47