Advertisement

वाणिज्य कर मंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने किया जीएसटी कार्यालय का उद्घाटन

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास ताथा वाणिज्यिक कर (जीएसटी) मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को सरगवां में नवनिर्मित सहायक आयुक्त कार्यालय राज्य कर (जीएसटी) भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जीएसटी कार्यालय भवन करीब 87 लाख की लागत से निर्मित हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री सिंहदेव ने कहा कि कार्यालय भवन का निर्माण अच्छा लोकेशन और वातावरण में हुआ है। भवन परिसर को हरा-भरा रखने के लिए परिसर में पौधरोपण करें। इसके साथ ही यहां गार्डन भी विकसित करें। कार्यालय का रख रखाव बेहतर तरीके से करें ताकि यहां आने वाले लोगों को भी सुखद अहसास हो। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर कमरों का जायजा लिया। उन्होंने भवन के बार रूम में अधिवक्ताओं से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचायत की अध्यक्षा मधु सिंह, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर एसआर भगत, जनपद सीईओ एस एन तिवारी तथा जीएसटी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47