Advertisement

केन्द्र के बराकर 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता की मांग हेतु 01 जुलाई को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेगें (जुलाई 2019 से मंहगाई भत्ता लंबित है-कम से कम केन्द्र के बराबर होना चाहिए)

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संंघ के जिला शाखा अध्यक्षों से वर्चुअल चर्चा उपरांत आगामी गुरूवार 01 जुलाई को दोपहर भोजनावकाश में समस्त जिला मुख्यालयों में प्रदेश के शासकीय सेवकों के 01 जुलाई 2019 के बाद से लंबित मंहगाई भत्ता के 04 किश्तों के शीध्र भुगताान करने तथा कम से कम केन्द्रीय कर्मचारियों के समतुल्य मंहगाई भत्ता प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को संबोधित ज्ञापन जिले के कलेक्टरें के माध्यम से प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों, समस्त जिला तहसील विकासखण्ड अध्यक्षों ने 01 जुलाई की तिथी को प्रदर्शन के लिए इसलिए चुना है, क्योंकि प्रति वर्ष बढ़े हुए मंहगाई के आधार पर निर्धारित ‘‘मूल्य सूचकांक‘‘ के आधार पर मंहगाई भत्ते का जनवरी व जुलाई माह में भुगतान किया जाता है। प्रदेश के लोक सेवकों को जुलाई 2019, जनवरी 2020, जुलाई 2020 तथा जनवरी 2021 का मंहगाई भत्ते के 04 का भुगतान नहीं हो पाया है। प्रदेश में बढ़ती मंहगाई व शससकीय सेवकों के क्रय शक्ति में हो रहे कमी का मुख्य कारण मंहगाई भत्ता का भुगतान न होना है। केन्द्रीय कर्मचारियों को जुलाई 19 के 5 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता का भुगतान हो जाने के कारण राज्य की परिसीमा में कार्यररत् केन्द्रीय कर्मचारियों को 17 प्रतिशत् तथा राज्य कर्मचारियों को 12 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता विगत् दो वर्षो से भुगतान हो रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों को प्रतिमाह हजारों रूपये की आर्थिक क्षति हो रही है। देश व प्रदेश में दिन प्रतिदिन बढ़ते डीजल पेट्रोल के मूल्यों में हो रही वृद्वि से मंहगाई भी निरंतर बढ़ रही है। मंहगाई बढ़ने व मंहगाई भत्ता न मिलने से प्रदेश के कर्मचारियों में असंतोष है। संंघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, बस्तर अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, रायगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह खाॅन, सरगुजा अध्यक्ष आनंद सिंह, बिलासपुर अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा, चांपा जांजगीर अध्यक्ष कवर्धा अध्यक्ष प्रताप राय चन्द्रवंशी, महासमुंद अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, धमतरी अध्यक्ष कृष्णा साहू, बलौदाबाजार अध्यक्ष पी.हिरवानी, दुर्ग अध्यक्ष विजय लहरे, राजनांदगांव अध्यक्ष अरूण देवाॅगन, गरियाबंद अध्यक्ष देवकुमार पड़ोसी, बेमेतरा अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, चांपा जांजगीर अध्यक्ष व्ही.एस.परिहार, कोरबा अध्यक्ष जे.पी.उपाध्याय, कलाम खाॅन अध्यक्ष पेड्रा गौरेला मरवाही एम.पी.आडे़, जी.एस.यादव, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, टार्जन गुप्ता प्रांताध्यक्ष स्वास्थ संयोजक संध, आदि नेताओं ने सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टरों के माध्यम से प्रेषित् करने की अपील की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05