Advertisement

जिला प्रशासन की तत्परता से श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को मिली अनुकंपा नियुक्ति

जिला प्रशासन की तत्परता से श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को मिली अनुकंपा नियुक्ति

गरियाबंद / जिला प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील पहल से श्रीमती रूपेश एवं श्री कैलाश को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है।
आज कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए दोनों को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से रूपेश एवं कैलाश ने खुशी जताते हुए कलेक्टर एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। श्रीमती रूपेश एवं कैलाश को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दरअसल फिंगेश्वर के ग्राम पतोरा की निवासी श्रीमती रूपेश के पति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ थे। उनका निधन दिसंबर 2023 में पीलिया बीमारी के कारण हो गया था। उनके निधन से घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। पति के निधन के बाद श्रीमती रूपेश ने डीईओ कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। नौकरी मिल जाने से रूपेश को आर्थिक संबल और परिवार के पालन पोषण में सहायता मिलेगी। इसी प्रकार देवभोग के सुकलीभांठा के निवासी कैलाश के पिताजी दावरीभांठा के प्राइमरी स्कूल में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन के पश्चात कैलाश को बीईओ ऑफिस देवभोग में भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। कैलाश ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि नौकरी मिल जाने से परिवार के पालन पोषण में आसानी होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47