Advertisement

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के द्वारा ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिला जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के द्वारा जिला सरगुजा संगठन के तहसीलों एवं विकासखण्डों के विस्तार करने हेतु संगठन के मुख्य संरक्षक पी0आर0 यादव, प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी के अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव द्वारा संघ के संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक तहसील/ब्लाॅक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, जिसमें आशुतोष दुबे ब्लाॅक अध्यक्ष अम्बिकापुर, अमित सिंह सिसोदिया ब्लाॅक अध्यक्ष लखनपुर, बजरंग दास ब्लाॅक अध्यक्ष उदयपुर, प्रशांत गुप्ता ब्लाॅक अध्यक्ष बतौली, देवीदयाल सिंह चौधरी ब्लाॅक अध्यक्ष सीतापुर, बासु कुमार सरदार ब्लाॅक अध्यक्ष मैनपाट, विजय कुमार गुप्ता ब्लाॅक अध्यक्ष लुण्ड्रा के पद पर आगामी आदेश तक नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव द्वारा जिला सरगुजा के सभी नव नियुक्त ब्लाॅक अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाते हुए तीन माह के भीतर अपने तहसील/विकासखण्ड की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत रूप से विस्तार कराएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57