Advertisement

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक!

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उत्तर बस्तर कांकेर// कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने मंगलवार 30 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उक्त राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को परस्पर सामन्जस्य और समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस साल भी जिला स्तर पर स्वतंत्रता दिवस के गरिमामयी आयोजन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में 15 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी तरह जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा, जहां पर मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर एस. अहिरवार तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त गया है। इसी प्रकार समारोह स्थल में मुख्य मंच का निर्माण, अतिथियों की बैठक एवं बैरिकेटिंग व्यवस्था के लिए लोक निर्माण विभाग, सलामी मंच एवं आकर्षक पौधे इत्यादि की व्यवस्था उद्यानिकी विभाग, विद्युत एवं जनरेटर व माइक सेट की व्यवस्था विद्युत मण्डल, मार्च पास्ट एवं परेड का संचालन रक्षित निरीक्षक, आमंत्रण पत्र मुद्रण की व्यवस्था जिला पंचायत तथा चिकित्सा व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। समारोह स्थल पर पेयजल की व्यवस्था लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा की जावेगी। बैठक में यह भी बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रिहर्सल 02 अगस्त से शुरू होगी तथा 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास किया जाएगा। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए सूची 10 अगस्त तक जिला पंचायत कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
बैठक में वन मण्डलाधिकारी हेमचंद पहारे एवं डी.पी. साहू, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, बी.एस. उइके एवं जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47