Advertisement

मैनपुर एसडीएम को मिला देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

मैनपुर एसडीएम को मिला देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। देवभोग के एसडीएम हितेश पिस्दा के दुर्ग जिला स्थानांतरण के पश्चात मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम को देवभोग एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार 9 तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसीलदार मयंक कुमार अग्रवाल का गरियाबंद तहसीलदार के रूप में पदस्थापना किया गया है। इसी प्रकार डोनेश्वर साहू नायब तहसीलदार गरियाबंद होंगे। तहसीलदार चितेश कुमार देवांगन को तहसीलदार देवभोग पदस्थापित किया गया है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुशील कुमार भोई नायब तहसीलदार राजिम होंगे। तहसीलदार सुश्री डिम्पल ध्रुव तहसीलदार फिंगेश्वर के प्रभार में होंगी। नायब तहसीलदार खोमन ध्रुव अब नायब तहसीलदार राजिम होंगे। नायब तहसीलदार तारेन्द्र कुमार ठाकुर अब नायब तहसीलदार पाण्डुका, नायब तहसीलदार रमाकांत कैवर्त अब नायब तहसीलदार मैनपुर होंगे। इसी प्रकार नायब तहसीलदार योगेश सिंह राजपूत को प्रभारी तहसीलदार अमलीपदर बनाया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47