Advertisement

कलेक्टर की संवेदनशीलता से मुकेश को तत्काल मिला व्हीलचेयर

कलेक्टर की संवेदनशीलता से मुकेश को तत्काल मिला व्हीलचेयर

दिव्यांग मुकेश को अब चलने-फिरने में होगी आसानी

कलेक्टर अग्रवाल ने अपने हाथों से मुकेश को व्हीलचेयर सौपकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल से मिलकर दिव्यांग मुकेश की मनचाही मुराद पूरी हो गई। विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट के रहने वाले मुकेश 80 प्रतिशत अस्थिबाधित दिव्यांग की श्रेणी में आते है। उन्होंने आज कलेक्टर अग्रवाल से मिलकर चलने-फिरने में हो रही परेशानी एवं शारीरिक समस्या से अवगत कलेक्टर को अवगत कराया। साथ ही चलने-फिरने की सुविधा प्रदान करने एक व्हीलचेयर की मांग की। कलेक्टर अग्रवाल ने दिव्यांग मुकेश की बातों को बड़ी तन्मयता से सुनकर संवेदनशीलता के साथ उन्हें तत्काल व्हीलचेयर प्रदान करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को दिये। कलेक्टर के निर्देशानुसार मुकेश को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध करा दिया। कलेक्टर अग्रवाल ने अपने हाथों से मुकेश को व्हीलचेयर प्रदान कर उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अस्थिबाधित दिव्यांग मुकेश को व्हीलचेयर मिल जाने से अब उन्हें चलने-फिरने और आने जाने के लिए अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। व्हीलचेयर की मदद से उन्हें कहीं भी जाने में मदद मिलेगी। कलेक्टर के त्वरित निर्देशन के तहत व्हीलचेयर प्राप्त होने पर दिव्यांग मुकेश और उनके साथ आये उनके पिताजी ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर अग्रवाल और जिला प्रशासन का आभार जताया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57