Advertisement

चिकित्सालय स्टाफ ने विदाई समारोह को शादी समारोह बना दिया फैला खुशनुमा माहौल

चिकित्सालय स्टाफ ने विदाई समारोह को शादी समारोह बना दिया फैला खुशनुमा माहौल

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सीएमओ को सपत्नीक दी गई बिदाई

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़//विश्रामपुर//केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेकानंद सिंह का सेवानिवृत्ति पर चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया । खुशनुमा एवं गमगीन माहौल के संगम में चिकित्सालय के चिकित्सा एवं कर्मचारियों ने विदाई समारोह को विवाह समारोह का रूप प्रदान कर दिया ।आयोजित इस खुशनुमा माहौल में सेवानिर्वित सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह व पत्नी मधु सिंह ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर गमगीन माहौल को खुशनुमा माहौल बना दिया। डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने अपने धर्मपत्नी श्रीमती मधु सिंह को जब वरमाला पहनाया तो तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा समारोह तालियों से गुंजुमान हो गया।
उक्त अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एन सिंह ने कहा कि केंद्रीय चिकित्सालय के स्टाफ गणों का हमें भरपूर आदर सम्मान प्राप्त हुआ। हमने भी जितना बन सका उन्हें स्नेह आशीर्वाद और प्यार देने में कोई कंजूसी नहीं की ।डॉ विवेकानन्द सिंह ने कहा कि चिकित्सालय में अभी सभी अच्छे चिकित्सक और बेहतरीन अनुभवी स्टाफ है। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सभी क्षेत्र की जनता का भरपूर सेवा करेंगे। इस अवसर पर नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी प्रधान ने कहा कि डॉ विवेकानंद सिंह जी के साथ हमने लंबे समय तक लोगों की सेवाएं प्रदान की। डॉक्टर सिंह का खासियत है कि कभी यह थकते नहीं है ।आज 60 वर्ष की अवस्था के बाद भी पूर्णत: 32 साल का यंग दिखते है।।सभी को चश्मा पहनाते है परंतु खुद चश्मा नहीं लगाते।आज भी 45 वर्ष के दिखते हैं, इसी तरह इनकी कार्य शैली भी रहा है। हम सभी स्टाफ गणों के ईनसे शिक्षा लेनी चाहिए। युवा एवं प्रसिद्ध चिकित्सक। डॉ निरंजन भाऊक होते हुए कहा कि विवेकानंद सिंह जी का हमारे प्रति इतना स्नेहा रहा कि हमें माता-पिता और बड़े भाई की कमी महसूस नहीं हुई ,इसलिए इन्हें हम पिता भी कह कर पुकारते है।डॉक्टर निरंजन ने आगे कहा कि हमें ए आशीर्वाद प्रदान करें ताकि इनके जैसा कार्यकाल पूरा कर हम सब भी दूसरी पाली खेल सके।इस अवसर पर डॉ हर्षवर्धन सिंह एवं डॉ हरिकेश सिंह ,डॉ विवेकानंद सिंह के सम्मान में गीत एवं संगीत की प्रस्तुति दी। चिकित्सालय के महिला स्टाफ ने डॉक्टर विवेकानंद जी की विदाई समारोह में स्वागत गीत की प्रस्तुति दी तथा पुरुष एवं महिला स्टाफ ने डॉक्टर विवेकानंद सिंह पत्नी श्रीमती मधु सिंह को साल श्री फल एवं यथा सम्भव स्नेह भेट की तो वही सीएमओ डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने नर्स स्टाप को म्यूजिक सिस्टम यादगार स्वरूप प्रदान की। मंच का संचालन फेला एक्का ने किया ।चिकित्सालय स्टाफ ने सीएमओ के सम्मान में प्रीति भोज का अयोजन किया।
इस विदाई समारोह में डॉक्टर सरिता लाल ,डॉक्टर सत्यपाल जोहले,संगीता महंत ,डॉक्टर हर्षवर्धन, डॉक्टर हरिकेश सिंह, डॉक्टर मोनिका वॉल्टर ,डॉक्टर सरिता सहित आनंद चौधरी मुरलीधरन आदि व्यवस्था को सफल बनाने में लग रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47