मुख्यमंत्री साय ने महारानी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और मरीजों के लिये अन्नपूर्णा रसोई घर का किया लोकार्पण!

मुख्यमंत्री साय ने महारानी अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और मरीजों के लिये अन्नपूर्णा रसोई घर का किया लोकार्पण!

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जगदलपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। यह रसोई डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। साथ ही महारानी अस्पताल परिसर में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी शुभारंभ किया । रसोई घर में माँ दंतेश्वरी महिला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जाएगा। लोकार्पण अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगर निगम के महापौर शफीरा साहू, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस कमिश्नर सुंदरराज पी, कलेक्टर विजय दयाराम के. जनप्रतिनिधि सहित चिकित्सकगण मौजूद थे।