Advertisement

नगर पंचायत बिश्रामपुर में गति पकड़ समस्या निवारण शिविर

नगर पंचायत बिश्रामपुर में गति पकड़ समस्या निवारण शिविर

27 जुलाई से प्रारंभ 10 अगस्त तक आयोजित रहेगा शिविर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही //बिश्रामपुर- वार्डों में शिविर के माध्यम से हो रहा समस्याओं का निवारण जन समस्या पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत बिश्रामपुर के सभी वार्डों में दिनांक 27 जुलाई से शिविर लगाकर वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है निकाय में जन समस्या शिविर का आयोजन 10 अगस्त तक जारी रहेगा इसी क्रम में बुधवार को नगर के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भी शिविर के माध्यम से वार्ड वासियों के राशन कार्ड पेंशन प्रकरण विद्युत व्यवस्था पेयजल समस्या वार्डो में साफ सफाई समस्याओं का निराकरण किया गया शिविर में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का भी फॉर्म भराया जा रहा है शिविर में स्वास्थ्य संबंधित शारीरिक जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कराया जाने के उपरांत दवा वितरण भी कराई जा रही है जन समस्या निवारण शिविर में योजनाओं से संबंधित विभागों का भी शिविर लगाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जा सके शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से साफ सफाई पेयजल स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराया गया एवं निर्माण कार्य से संबंधित आवेदनों का प्रस्ताव बनाकर शासन को उचित कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जावेगा जन समस्या निवारण शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव पार्षद वार्ड 7 रवि शंकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार तिवारी नोडल अधिकारी तरंग मित्तल सहायक नोडल अधिकारी अरविंद यादव सहायक नोडल अधिकारी रंदीप दास परवेज खान अरविंद सोनी अब्दुल हैदर शशि शर्मा आकाश सिन्हा परमेश्वर दास रितेश सिंह विशाल दास उपस्थित रहे

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47