Advertisement

शत-प्रतिशत टीकाकरण गांव की मुहिम ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 22 गांव हुए पूर्ण टीकाकृत

प्रभा सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव की मुहिम ने अब रफ्तार पकड़ ली है जिससे एक सपताह में ही 22 गांव के सभी लोगों ने कोरोना टीका लगवाकर अपने गांव को शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव के संकल्प को पूरा किया है। बतौली जनपद में सर्वाधिक 8 गांव में अब तक शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। शत-प्रतिशत टीकाकरण वाले गांव में अम्बिकापुर जनपद के ग्राम चठीरमा, परसोड़ी खुर्द, मोतीपुर, शिवपुर, लुंड्रा जनपद के ग्राम पुरकेला और लुंड्रा, बतौली जनपद के ग्राम बिलासपुर, कुनकुरी, चिरगा, लैगू, करदना, बासेन, पथराई और बतौली मैनपाट जनपद के ग्राम महारानीपुर, लुरैना, पथरई, कुनकुरी खुर्द और उरंगा, लखनपुर जनपद के ग्राम जयपुर ‘ख’, उदयपुर जनपद के ग्राम पेंडरखी और नामना शामिल है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में पूर्ण टीकाकरण गांव की मुहिम चलाई जा रही है। प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जनपद सीईओ, निगरानी दल के सदस्य व स्वंयसेवक के प्रमुखों के साथ चर्चा की जाती है। कोई भी नया केस आने पर पूरी जानकारी लेकर संक्रमण फैलने के कारण पर विस्तार से चर्चा होती है । हालांकि ज्यादातर गांव कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं लेकिन तीसरे लहर का असर सरगुजा में ना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुड़ा हुआ है। कोरोना के तीसरी लहर आने से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगो का टीकाकरण कर उनके इम्युनिटी बढ़ाने के प्रयास किया जा रहा है ताकि संक्रमित व्यक्ति की स्थिति गंभीर न हो। टीकाकारण अभियान में जिन अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा बेहतर कार्य किया जाता है उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है और कम उपलब्धियों वाले वाले क्षेत्रों से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी को नई रणनीति बनाने की समझाईश दी जाती है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57