Advertisement

केन्द्रीय जेल में किया गया 825 बंदियों का टीकाकरण

ब्यूरो चीफ/ सरगुजा// केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में परिरुद्ध बंदियों को कोविड-19 महामारी बचाव के लिए कोविड-19 टीकाकरण के महाअभियान शासन के द्वारा चलाया जा रहा हैं। 25 जून 2021 एवं 26 जून 2021 को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर सरगुजा छ0ग0 के 02 टीम के द्वारा जेल में परिरुद्ध 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच महिला एवं पुरूष कुल 825 बंदियों की टीकाकरण किया गया। इसके पूर्व में भी केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर में प्रथम डोज 746 एवं द्वितीय डोज 621 बंदियों का टीकाकरण किया जा चुका है। कोरोना के द्वितीय लहर को दृष्टिगत रखकर टीकाकरण अभियान के दौरान राजेन्द्र कुमार गायकवाड़ जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में कोविड-19 की टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा। टीकाकरण अभियान में प्रभारी उप जेल अधीक्षक एम. एन. प्रधान एवं हितेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक जेल अधीक्षक, ममता पटेल, सहायक जेल अधीक्षक  रजनी सिंह, ए.एन.एम. एवं समस्त जेल कर्मचारीगण का योगदान रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47